फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन व बाली वध का हुआ मंचन

विज्ञापन
लाडवा। रामलीला में सीता हरण प्रसंग का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में सीता हरण, राम हनुमान मिलन व बाली वध का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। समिति के सह सचिव विपिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंचन में मुख्यातिथि के रूप में श्री अग्रवाल सभा के महासचिव दुर्गेश गोयल ने हनुमान जी की आरती करके मंचन का शुभारंभ किया। हनुमान जी की झांकी पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

10वें दिन के मंचन में सीता की ओर से लक्ष्मण को राम की सहायता के लिए भेजने वाले दृश्य पर ऐसा समा बंधा कि दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गए। सीता हरण, सीता हरण पर राम का विलाप, सीता माता की खोज करते हुए राम लक्ष्मण का हनुमान से मिलना व हनुमान जी का उन्हें सुग्रीव के पास लाकर दोनों की मित्रता होना जैसे दृश्यों ने दर्शकों का काफी ज्ञान बढ़ाया। सुग्रीव का राम लक्ष्मण को सीता जी के जेवर दिखाना व लक्ष्मण का केवल उनके पैर के जेवर को पहचानना दर्शकों को एक संदेश देकर गया जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर सम्मान किया। वहीं सीता हरण पर व जेवरों को देख कर राम के विलाप ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
सुग्रीव बाली का युद्ध व बाली वध पर राम द्वारा दिए गए उपदेश से वास्तव में लोगों ने बहुत कुछ सीखा। उसके बाद सुग्रीव का राजतिलक मंचन किया गया और राम द्वारा सीता के विरह में तड़पने से लेकर हनुमान को मुद्रिका देकर दक्षिण दिशा में सीता जी की खोज के लिए भेजने जैसे दृश्यों का दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। रामलीला में दर्शकों की उपस्थिति व शांत माहौल से पूरी रामलीला का ध्यान से देखना उनके रामलीला में उत्साह को प्रदर्शित कर रहा है।
विज्ञापन

मंचन में राम का पात्र अमित सिंघल, लक्ष्मण का पात्र राजेश वर्मा, सीता का पात्र विवेक शर्मा, रावण का पात्र योगिंद्र कंबोज, हनुमान का पात्र राकेश कम्बोज, सुग्रीव का पात्र नरेश गर्ग, बाली का पात्र हेमंत सैनी, तारा का पात्र अभिनव गोयल, छोटा अंगद का पात्र प्रजन्य सिंघल, जामवन्त का पात्र गौरव कालड़ा ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें