फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 50 गांवों, कॉलोनियों और डेरों में डाली जाएगी सिंगल कोर एलटी केबल

Fri, 17 Jul 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में खंभों पर आधुनिक केबल नेटवर्क स्थापित करते बिजली निगम के कर्मचारी। स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली चोरी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने मथाना सब डिवीजन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत नए बिजली खंभे गाड़कर आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्ताशील सिंगल कोर एलटी केबल डाली जा रही है।अभियान की शुरुआत पिपली क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मथाना से की गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सब डिवीजन के करीब 50 गांवों, कॉलोनियों और डेरों में यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार लंबे समय से खुली या नंगी बिजली तारों पर कुंडी डालने की समस्या परेशानी का सबब बनी हुई थी। इससे निगम को राजस्व का नुकसान होने के साथ लाइन लॉस भी बढ़ रहा था। खुले तारों की जगह एलटी केबल से काटकर या कुंडी डालकर बिजली चोरी करना काफी मुश्किल होगा। केबल नेटवर्क को व्यवस्थित ढंग से तैयार करने के लिए कई स्थानों पर पुराने बिजली खंभों से कुछ दूरी पर नए खंभे भी लगाए जा रहे हैं। निगम का मानना है कि इससे ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और फाॅल्ट जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। सीधा लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण होगी। मथाना के बाद सर्वे के आधार पर अन्य गांवों में भी नए खंभे लगाने और केबल बिछाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो केबल प्रणाली से हादसों की आशंका घटेगी और रखरखाव का कार्य अपेक्षाकृत आसान होगा।

बाक्स
करंट का खतरा कम, आपूर्ति होगी बेहतर, ग्रामीण करें सहयोग : एसडीओ
एसडीओ नितिन वर्मा ने बताया कि सब डिवीजन के तहत मथाना में नए बिजली खंभे स्थापित कर केबल डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आगे लगभग 50 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा। विश्वसनीय मानी जाने वाली आधुनिक एलटी केबल का मुख्य फायदा यह रहेगा कि हीट की समस्या से सप्लाई बाधित नहीं होगी। बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। लाइन लॉस में कमी आएगी। मल्टीपल लेयरिंग वाली केबल से करंट का खतरा भी बहुत हद तक कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें