कुरुक्षेत्र। वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न गांवों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया। शिविरों में विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर औषधियां भी निशुल्क बांटी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान 145 वरिष्ठ नागरिकों की ओपीडी की गई।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि लुखी में डॉ. तन्वी, चनारथल में डॉ. रितु, बरवा में डॉ. मोनिका, उमरी में डॉ. रीना, कलाल माजरा में डॉ. संतोष, डबखेड़ा में डॉ. मीना, खरकाली में डॉ. सपना, यारा में डॉ. संदीप, सारसा में डॉ. प्रगति, जीएडी ढंगाली में डॉ. विजय लक्ष्मी और बनी में डॉ. पूजा ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं आवश्यक औषधियां प्रदान की। सरसा में सर्वाधिक 21 रोगी देखे गए, जिनमें 18 नए और तीन फॉलोअप थे। उमरी और डबखेड़ा में बीस-बीस, खरकाली में 18, कलाल माजरा में 13, जीएडी ढंगाली में 12, बनी में 12, लुखी में 11, चनारथल में 9 और बरवा में 9 रोगियों की जांच की गई। खरकाली में एएमओ डॉ. सपना के साथ पूनम फार्मासिस्ट और योग सहायक प्रदीप ने निशुल्क दवा वितरित की। इसके साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। संवाद