फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की रक्षा में सिख गुरुओं ने लगाया जीवन : सांसद

Sun, 16 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव मांडी में स्थित डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब मेंबाबा श्रीचंद जी के 5
विज्ञापन
इस्माईलाबाद/पिहोवा। डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में गुरुनानक देव का 556वां व उनके सुपुत्र बाबा श्रीचंद का 531वां प्रकाश दिवस पर्व मनाया गया। दो दिवसीय समागम में देश-विदेश से संत महात्मा और संगत पहुंची। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल ने भी शिरकत की। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की मुहिम में डेरा उदासीन अखाड़ा एवं बाबा गुरविंदर सिंह का विशेष योगदान है। संत बाबा गुरविंद्र सिंह ने देश-विदेश में सिखी के सिद्धांतों का प्रचार करके युवाओं को अमृत संचार कराया।
विज्ञापन

संत बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि अध्यात्म व संस्कृति दोनों धाराओं की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने अपना जीवन लगाया। गुरु गोबिंद सिंह ने अपना पूरा वंश अपनी आंखों के सामने धर्म की रक्षा के लिए वार दिया। इसी तरह बाबा श्रीचंद ने भी पूरे संसार में घूमकर विकारों में फंसे लोगों को सत्य की राह दिखाई। सभी लोग अपनी जवानी को समाज राष्ट्र की सेवा और बुढ़ापे को सिमरन में लगाएं। मौके पर जत्थेदार कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह नत, तेजिंदर स्याहपोश, लवप्रीत सिंह खैहरा सहित सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें