फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
 श्री श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्याम जगत की अग्रणी संस्था समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से महादेव मोहल्ला स्थित गौरीशंकर मंदिर में 552वां श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आयोजक मधु वालिया परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। इस संकीर्तन में श्याम प्रेमियों ने भजनों के साथ-साथ ताली बजाते हुए हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में गायक गौरव शान ने मधुर भजनों से समा बांधा।
विज्ञापन

कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनों दिन श्यामप्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। खाटू की गलियों में मेरे श्याम का बसेरा है..., फाल्गुन आयो रे चलो श्याम के द्वारे..., कीर्तन की है रात बाबा, आज थान्नै आणौं है..., लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण में तुम्हारी..., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... और हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं... इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें