फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच के श्री शिव शक्ति मंदिर में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथावाचक अनिल शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन शाम 04:30 बजे से सात बजे तक श्रीमद्भागवत का रस पान करवाएंगे।
विज्ञापन

कथा से पूर्व प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव राणा, पुष्पा राणा, शिव चरण गुप्ता, नरेश शर्मा, धीरज अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, राज कर्ण सिंह, विजय गुप्ता, सुशील गुप्ता राम गोपाल ने कलश पूजन, भागवत पूजन एवं व्यास पूजन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सरिता शर्मा, राखी शर्मा, पार्षद सुषमा मेहता, विरमति देवी, चंदा भगत, आशा भगत, विरमति देवी, संजू झां रेणु गुप्ता, नीलम रानी, पिंकी देवी, रिटा शर्मा एवं अन्य महिलाएं ने मंगल कलश सिर पर लेकर चलीं।
बैंड बाजे की धुन पर महिलाओं ने भगवान कृष्ण के गीत गाते हुए नृत्य किया। कथावाचक अनिल शास्त्री ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें