कुरुक्षेत्र। पटेल नगर में अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में कलशयात्रा निकालती महिलाएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पटेल नगर के पालिका पार्क में मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा से पूर्व भागवत कथा के यजमान ने कलश पूजन किया।
महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भागवत प्रवक्ता कथावाचक अनिल शास्त्री ने कलश यात्रा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भागवत कथा का विशेष महत्व है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार भी है। शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा होती है।
कुरुक्षेत्र। पटेल नगर में अनिल शास्त्री के मार्गदर्शन में कलशयात्रा निकालती महिलाएं। स्वयं