फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में श्रीमद्भगवद् गीता की गई विराजित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाली  के संसद सभागार में महोत्सव के पहले दिन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद श्रीमदभगव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन बाली के संसद सभागार में श्रीमद्भगवद् गीता को विराजित किया गया। इसी के साथ गीता महिमा और भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाली के वाइस चेयरमैन (डीपीआरडी) के वाइस गवर्नर नोवासेवी पुत्रा ने की और मुख्य वक्ता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डाॅ. नीना मल्होत्रा, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम, विधायक बुद्धि उत्तमा, राकी, मेदू पार्ता मुख्य तौर पर रहे। बाली में भारतीय दूतावास के अधिकारी लवलेश के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और अन्य देशों के प्रतिनिधि भी महोत्सव में शामिल हुए।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता का उपदेश किसी एक देश, एक भाषा, एक समुदाय, एक जाति या एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जगत के लिए उपयोगी है। गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता है और यह सामंजस्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गीता की साधना से विश्व को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। पांच हजार साल पहले यह शाश्वत संदेश भारत की पवित्र भूमि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा से निकला और विश्व की अनेक प्रख्यात हस्तियों ने इसके संदेश को मानव मूल्यों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरी दुनिया में गीता के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी ने जो दुनियाभर में गीता के प्रचार प्रसार के लिए मुहिम चलाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के प्रचार-प्रसार को ओर तेज गति से करेगी ताकि जन-जन को कर्म का संदेश मिले।
कार्यक्रम के दौरान बाली के विधायक एवं कमेटी वन के चेयरमैन प्रोफेसर डाॅ. सोमवीर ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भूखंड देने का आग्रह किया, जिस पर श्री अरविंद शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस भूखंड पर इंडोनेशिया की ओर से गेस्ट हाउस और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इसी प्रकार सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से भी बाली (इंडोनेशिया) में सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव किया गया। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, गीता महोत्सव अथॉरिटी के सदस्य डाॅ. प्रीतम सिंह एवं विजय नरुला, केडीबी पूर्व सदस्य राजेश शांडिल्य, एमके मौदगिल, अशोक रोशा, ऋषिपाल मथाना, जीओ गीता यूके के महासचिव मनीत कपूर, केशव शरण, जीओ गीता स्पेन के महासचिव कृष्ण कुमार सैनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में 40 देशों की करवाई जाएगी भागीदारी : डॉ. मल्होत्रा
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सचिव डाॅ. नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में विदेश मंत्रालय हमेशा एक सहयोगी भूमिका में रहा है। इस बार एक कदम आगे बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र में होने वाले उत्सव के लिए 40 देशों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसी के साथ 25 देशों के स्कॉलर गीता सेमिनार में भाग लेंगे।

कुरुक्षेत्र। बाली  के संसद सभागार में महोत्सव के पहले दिन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद श्रीमदभगव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें