फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर तोड़ा गया अस्पताल के शौचालय पर लगा ताला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में मरीज की ​शिकायत सुनती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को लोक नायक जय प्रकाश जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलीं। अस्पताल के शौचालय पर ताला लगा हुआ था जिसे देखकर स्वास्थ्य मंत्री हैरान रह गईं और अधिकारियों को इसे खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके करीब 20 मिनट तक भी ताला नहीं खुलवाया जा सका तो स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने सुरक्षा कमांडो को ताला तोड़ने को कहा। कमांडो ने लोहे की रॉड से ताला तोड़ना चाहा लेकिन न टूटने पर उसने लात मारकर दरवाजे का शीशा ही तोड़ दिया। इसके बाद कमांडो ने शौचालय के अंदर के बदतर हालात देख मंत्री को बताया तो उन्होंने हर व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ सफाई भी चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी से लेकर सभी वार्डाें का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में दाखिल मरीज व ओपीडी के बाहर बैठे मरीजाें से स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी ली और लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती है। कल अस्पताल से खून चढ़वाया था लेकिन आज अभी तक उनकी पत्नी को किसी भी चिकित्सक व स्टाफ ने नहीं देखा। स्टाफ से इलाज की पर्ची मांगी तो वह भी नहीं दे रहे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज के साथ खुद जाकर स्टाफ से बात की। खामियों के बारे में अधिकारियों को लताड़ लगाई।

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में मरीज की शिकायत सुनती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में मरीज की शिकायत सुनती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें