फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के युवा जिलाध्यक्ष बने श्रीकांत बंसल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष श्रीकांत बंसल शैंकी के साथ अन्य पदाधिकारी व सदस्य।विज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने आगामी सप्ताह होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

समाज के अधिक से अधिक लोगों जोड़ने के साथ ही युवाओं को संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला की अध्यक्षता में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक विशेष बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के निर्देशानुसार श्रीकांत बंसल शैंकी को कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

श्रीकांत बंसल शैंकी ने नियुक्ति के उपरांत कहा कि वे संस्था के लिए कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। हरिद्वार में होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक में जिले से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, प्रदेश सचिव कपिल मित्तल, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, जिला महासचिव विजय गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें