घर में डिलीवरी पूरी न होने पर अस्पताल पहुंचते ही एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया है।
आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने महिला व बच्ची को प्रसूति विभाग में दाखिल करवाया गया।
इस पूरे प्रकरण में महिला के परिजनों की डिलीवरी से पहले सांस अटकी रही और डिलीवरी के बाद सभी ने खुशी मनाई।
एलएनजेपी अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा अब स्वस्थ है। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अपने मायके अढोण में डिलीवरी के लिए आई हुई थी।
उनके अनुसार अभी महिला की डिलीवरी डेट अभी दूर थी लेकिन रविवार सुबह से महिला को दर्द हो रहा था उन्हें लगा शायद उसे वैसे ही हल्के दर्द उठ रहा हैं। परिजनों के अनुसार जब उसे असहनीय दर्द उठने लगे तो उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल की एंबुलेंस को फोन किया।
एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही महिला की आधी डिलीवरी घर पर ही हो चुकी थी, जिसके बाद एंबुलेंस उसे लेकर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एलएनजेपी अस्पताल के प्रसूति विभाग को जब इस संदर्भ में जानकारी मिली तो स्टाफ ने समय रहते ही डिलीवरी को एंबुलेंस के अंदर अंजाम दे दिया।
एलएनजेपी अस्पताल के एमएस डॉ. मुकेश ने बताया कि महिला की डिलीवरी तो घर पर ही हो चुकी थी डिलीवरी के बाद एंबुलेंस महिला और बच्ची को लेकर अस्पताल गई। अभी महिला और बच्ची की हालत ठीक है।