इस्माईलाबाद। रामा ड्रामाटिक क्लब के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के 12वें दिन भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास काटकर, अयोध्या वापस आए, भरत ने भगवान राम को अयोध्या का राज्य उन्हें सौंप दिया।
गुरु वशिष्ठ ने राम का राज्याभिषेक किया। क्लब प्रधान राजेंद्र सिंगला ने रामलीला में भगवान श्री राम और राम दरबार में अभिनय करने वाले कलाकारों का तिलक कर शीश नवाया। रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार कंसल ने भी भगवान श्रीराम का तिलक किया।