फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फूल देकर की पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर परिषद की ओर से बुधवार को मुख्य बाजारों और सब्जी मंडी में दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने की अपील करते हुए फूल भी भेंट किए। इस अभियान में वाह फाउंडेशन के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी और वाह फाउंडेशन के संचालक जसवीर सिंह ने बताया कि नप के साथ मिलकर मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर के आसपास और अग्रवाल धर्मशाला के आसपास दुकानदारों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पॉलिथीन नाले नालियों में फंसकर जहां पानी निकासी के अवरोध होने का कारण बनती है वहीं वर्षा के दिनों में यह जलभराव की वजह भी बनती है। इसके लिए लोग जिम्मेदार नगर परिषद को ठहराते हैं, जबकि गलती हमारी खुद की ही होती है। अगर सभी लोग यह ठान लें कि पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे तो धीरे-धीरे बहुत सी समस्याएं तो अपने आप दूर हो जाएंगी। नगर परिषद की तरफ से जो सफाई पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसमें दुकानदार, व्यापारी को हर तरह से सहयोग करना चाहिए।

अभियान के दौरान 50 दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर नगर परिषद की तरफ से अपील की गई कि वह पॉलिथीन का प्रयोग न करें और अपने चारों तरफ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से बैनर भी लोगों को दिए गए जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने वाले जागरूक किया गया है ताकि सड़कों पर लोग कचरा न डालें। इस मौके पर जसवीर सिंह ने कहा कि आमजन के सहयोग के बिना कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नप के टिपरों में ही कूड़ा डालें। किसी भी प्राइवेट वाहन वाले को कूड़ा न दें क्योंकि अक्सर देखने में आया है कि प्राइवेट वाहन में जो लोग कूड़ा लेकर जाते हैं वह या तो कूड़े को हाइवे किनारे या रेलवे लाइन के किनारे खुले में इधर-उधर फेंकते हैं जिससे बाद में नगर परिषद के द्वारा ही उठाया जाता है। इस अवसर पर नगर परिषद की तरफ से अनूप सिंह, प्रियंक बजाज, राजेश कुमार, अभिषेक और मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की जाने वाली गतिविधियों के मद्देनजर 21 सितंबर को रेलवे रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगाए जिसके तहत पलमार्क गोल चौक से दोनों तरफ से विकास दरोगा व राजेश कुमार व करण सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा गोल बैंक से भगवान परशुराम चक्र तक दोनों तरफ राकेश दरोगा के साथ राकेश कुमार क्लर्क, नवनीत कुमार, विनोद कुमार की ड्यूटी, भगवान परशुराम चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ रवि कुमार क्लर्क, अनूप सिंह, देव व सुमित कुमार की ड्यूटी, गुरुद्वारा चौक से पलमार्क होटल चौक तक सड़क के दोनों तरफ सुभाष दरोगा, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र राणा, अभिषेक राणा की ड्यूटी, पाल्मर चौक से गोल बैंक चौक तक दोनों तरफ विकास दरोगा, मुकेश कुमार क्लर्क, सुरेंद्र गोद व चिराग सैनिटेशन ब्रांच की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें