संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विश्वविद्यालय के शूटिंग रेज में हुई एयर पिस्टल, एयर राइफल शूटिंग और जिम्नेजियम हॉल में आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया है।
एयर पिस्टल टीम पुरुष वर्ग में एसए जैन कॉलेज की टीम विजयी रही। वहीं, इंडिविजुअल एयर पिस्टल में एसडी कॉलेज अंबाला के चेतन प्रताप सिंह, एयर पिस्टल महिला वर्ग में इंपीरियल कॉलेज हिसार की श्रुति ढुल, एयर राइफल महिला वर्ग में दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की वैष्णवी पूरी और एयर राइफल पुरुष वर्ग में एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के अमन रावल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की करिश्मा राजपूत और एसए जैन अंबाला कैंट की ऋषिका सहित विभिन्न महाविद्यालयों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विभिन्न श्रेणियों में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की करिश्मा राजपूत ने 12.50 स्कोर के साथ पहला, राजकीय कॉलेज पंचकूला की मीनाक्षी में 11.90 के साथ दूसरा तथा जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की कृतिका ने 11.80 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अन्य एक श्रेणी में जैन अंबाला कैंट की ऋषिका ने 8.80 स्कोर के साथ पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की प्रेरणा ने 8 स्कोर के साथ दूसरा तथा जीएमएन अंबाला कैंट की सुनीता ने 6.70 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इंडिविजुअल में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की करिश्मा राजपूत ने 42.30 स्कोर के साथ पहला, एसए जैन अंबाला कैंट की ऋषिका ने 42.10 स्कोर के साथ दूसरा तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की प्रेरणा ने 38.60 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप में जीएमएन कॉलेज अंबाला सिटी की टीम ने 125.70 स्कोर के साथ पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर ने 110 स्कोर के साथ दूसरा तथा गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला की टीम ने 109.60 स्कोर के साथ तीसरा और एसए जैन अंबाला कैंट की टीम ने 98.40 स्कोर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें व खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. बीएस भंडारी, राजेश मैहला, कंपटीशन डायरेक्टर कैप्टन रविंद्र ढाका, टेक्निकल ऑफिसर ओमप्रकाश गोदारा, अजय कुमार, रोहित सिंह व रेंज ऑफिसर जगबीर सिंह आदि अहम भूमिका रही है।
एयर पिस्टल टीम (पुरुष वर्ग) में एसए जैन कॉलेज अव्वल
एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के सतनाम सिंह, अंकित और ललित की टीम में 1200 में से 1121 स्कोर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के अनिकेत सैनी, अखिल, सम्मी और हर्ष ने 1120 स्कोर के साथ दूसरा और एसडी कॉलेज पानीपत की टीम रवि, तनुज, प्रतीक और गौरव ने 1081 स्कोर हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में चेतन प्रताप सिंह प्रथम
एसडी कॉलेज अंबाला के चेतन प्रताप सिंह 400 में से 381 स्कोर हासिल कर पहले स्थान पर रहा, जबकि एसए जैन कॉलेज अंबाला के अंकित ने 379 स्कोर के साथ दूसरा और गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के अनिकेत सैनी ने 377 स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एयर पिस्टल महिला वर्ग में श्रुति ने बाजी मारी
एयर पिस्टल महिला चैंपियनशिप में इंपीरियल कॉलेज हिसार की श्रुति ढुल ने 400 में से 381 स्कोर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय घरौंडा की अंजलि ने 380 स्कोर के साथ दूसरा तथा करनाल के केवीए कॉलेज की उर्वशी ने 373 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एयर राइफल में वैष्णवी पहले स्थान पर
एयर राइफल महिला प्रतियोगिता में दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की वैष्णवी पूरी ने 397 स्कोर हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया है। यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यामिनी ने 397 के साथ दूसरा और पंडित चिरंजी लाल महाविद्यालय करनाल की जसमीत कौर ने 391 स्कोर हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एयर राइफल में अमन रावल ने मारी बाजी
एयर राइफल पुरुष वर्ग में एसए जैन महाविद्यालय अंबाला सिटी के अमन रावल ने 398 स्कोर के साथ पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के पार्थ गौड़ ने 396 हासिल करके दूसरा तथा आईजीएन लाडवा के गुरमन सिंह ने 393 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फ्लोर एक्सरसाइज में गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम
फ्लोर एक्सरसाइज प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की प्रेरणा ने 12.50 स्कोर के साथ पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की कृष्णा राजपूत ने 12.20 स्कोर के साथ दूसरा तथा जीएनएम अंबाला कैंट की सोनिया और एसए जैन अंबाला कैंट की ऋषिका ने 11 स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
केयू के जिमनेजियम हॉल में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Kurukshetra
केयू में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra