लाडवा। एक बाइक सवार द्वारा पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये देने की बजाय तमंचा दिखाकर सेल्समैन को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार वासी वार्ड पांच ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास करीब साढ़े 12 बजे देवी मंदिर के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा। जैसे ही पेट्रोल भरकर उसने 200 रुपये मांगे तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। उसने साहस दिखाते हुए आरोपी से झड़प करते हुए तमंचा छीन लिया और शोर मचाए जाने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची, जिसने आरोपी की तलाश की लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। संवाद
शिक्षिका के गहने चोरी
कुरुक्षेत्र। भिवानी खेड़ा की रहने वाली एक शिक्षिका के घर से गहने चोरी कर लिए गए। सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका बलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने सोने के कड़े व लॉकेट वाली चेन घर में बेड के दराज में रखी थी, जो नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद