फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की कमी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपने के दौरान कुंटिया प्रतिनि​​धिमंडल। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार माह से दवाइयों की कमी है। इसके लिए गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कुंटिया के महासचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब चार माह से आवश्यक दवाइयों की भारी कमी बनी हुई है जिससे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को कुंटिया की ओर से पहले भी प्रशासन के समक्ष उठाया गया था लेकिन अब तक इसका ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

कुंटिया प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से आग्रह किया कि इस समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दवाइयों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस मौके पर कुंटिया प्रेस सचिव जगदीप सिंह, कैशियर विकास कांतिवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रताप राम, पवन, विकास हांसी और हितेश चौहान सहित अन्य सदस्य रहे।

कुरुक्षेत्र। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपने के दौरान कुंटिया प्रतिनिधिमंडल। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें