फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल मजदूरी रोकने के लिए दुकानदारों को किया जागरूक

Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। जिला टास्क फोर्स की टीम ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पंचाल के नेतृत्व में बाल मजदूरी को रोकने के लिए बाजार में दुकानदारों को जागरूक किया। इस अवसर पर दुकानदारों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक गांव में चलाए जाने चाहिए। इससे समाज को कुरीतियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे भरपूर प्रयास करेंगे कि अपने शहर व आसपास के गांव की दुकानों पर कोई 18 साल से कम का बच्चा काम न करे।
विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि बाल मजदूरी एक अवैध अपराध है और इसमें 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना और सजा का प्रावधान है। हम सभी को मिलकर जिले को बाल मजदूरी से मुक्त करवाएंगे। इस मौके पर श्रम विभाग से इंस्पेक्टर सुरेश कुमार , मानव तस्करी निरोधक इकाई से एएसआई राजतिलक सिंह ,जिला बाल संरक्षण इकाई से रिचा और एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला सह संयोजक रामलाल सिरसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें