कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी किरण कुमार निवासी कैलाश नगर के कब्जे से साढ़े सात बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि थाना कृष्णा गेट पुलिस ने गुप्त सूचना पर किरण कुमार को पार्वती विहार में दुकान पर शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से साढ़े सात बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई परमिट व लाइसेंस पेश नहीं कर सका। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के जारी निर्देश के अनुसार आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
मारपीट करने के चार आरोपी काबू, मिली जमानत
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग मामले में मारपीट करने के चार आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी बलकार सिंह, पवित्र सिंह व संजीव कुमार निवासी कैंथला तथा गौरव उर्फ गोलू निवासी शाहाबाद को जमानत दे दी। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में शिव कुमार निवासी भुस्तला ने बताया था कि उसकी गांव लुखी में दुकान है। वह एक दिसंबर को दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। वह भुस्तला पहुंचा तो अचानक तीन-चार लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी बलकार सिंह, पवित्र सिंह व संजीव कुमार काे गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से डंडे बरामद किए। अन्य मामले में शाहाबाद में दर्ज शिकायत में कृष्ण लाल निवासी कलसाना ने बताया था कि वह टाटा ऐस चलाता है। उसके पास आठ नवंबर को कुछ सामान तंगौर से शाहाबाद ले जाने के लिए कॉल आई थी। वह तंगौर के शराब के ठेका के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर डंडे से हमला किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दे दी।