फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने दी चेतावनी, नहीं लगने देंगे पक्का बैरियर

Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के नाम पर गाड़ियों को रोकने के लिए लगाए जा रहे बैरियार का दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते बुधवार शाम को नप ठेकेदार और कृष्णा गेट चौकी प्रभारी के साथ दुकानदारों की बहस भी हो गई। बाद में दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि बाजार में लगे बैरियर नहीं हटाए, वीरवार को बाजार बंद कर हड़ताल करेंगे।

शहर के मेन बाजार में त्योहार पर भीड़ को देखते हुए डीसी सीजी रजीनिकांतन और एसपी सिमरदीप सिंह ने दौरा किया था। उस दौरान निर्णय लिया गया कि मार्केट में चौपहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाए और ट्रैफिक को वन वे किया जाए।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैफिक वन वे कर दिया गया था। दुकानदारों ने इसके विरोध में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा से मुलाकात की। इस पर अरोड़ा सुबह मार्केट पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही एसपी से वन वे ट्रैफिक के बारे में बात की। इसके बाद कच्चा घेर में पुलिस के बैरियार लगा दिए गए। शाम को कच्चा घेर में पक्के बैरियर लगाने के लिए कृष्णा गेट चौकी प्रभारी राजकुमार और नप के अधिकारी पहुंचे।

इसका दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। मेन मार्केट के प्रधान सुनील कक्कड़ ने कहा कि यदि बाजार में से बैरियर नहीं हटाए गए तो वीरवार को बाजार बंद रखा जाएगा।  कृष्णा गेट चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि बाजार के प्रधानों ने स्वयं ही मार्केट में वन वे की बात की थी और लिखित में दिया था।
विज्ञापन


इसे लेकर डीसी के लिखित आदेश आए हैं। शाम को बैरियर लगाने का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है।

क्या कहते हैं पूर्व विधायक
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा का कहना है कि मार्केट के दुकानदारों के साथ बुधवार को सुबह बैठक हुई थी। बैठक के बाद एसपी से भी बात की गई थी। यदि बाजार में वाहन हीं नहीं जाएंगे तो दुकानों पर ग्राहक कैसे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें