फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिवानी को मिस फेयरवेल वर्षा को मिला मिस पर्सनालिटी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए यह भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं महाविद्यालय की पहचान होती हैं। यह छात्राएं जहां भी जाएं वहीं महाविद्यालय का नाम रोशन करें। इस विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों नृत्य, गीत, भंगड़ा व गेम्स ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं के लिए शानदार प्रस्तुति देकर उन्हें यादगार पल भेंट किए।
विज्ञापन

इस दौरान मिस फेयरवेल और मिस टैलेंट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एमकाॅम की शिवानी भारद्वाज को मिस फेयरवेल चुना गया। बीकाॅम की ममता ऑलराउंडर चुनीं गईं। बीएससी की वर्षा को मिस पर्सनालिटी का खिताब मिला। कला संकाय की कीर्ति मिस आर्ट्स चुनी गईं। बीबीए की मनु को मिस चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया। छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें