कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला और फूलों से सजाया गया।
पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्नी पार्वती हैं जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। कार्तिकेय और गणेश शिव के दो पुत्र हैं और अशोक सुंदरी इनकी बेटी हैं। शिव को ज्यादातर योगी के रूप में दिखाया जाता है। उनकी पूजा शिवलिंग और मूर्ति दोनों रूप में की जाती है। इस मौके पर ज्ञान चंद पराशर, एमके मौदगिल, टींकू शर्मा, सुदेश धीमान, एचके पाल, डाॅ. सत्य नारायण शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।