फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रभातफेरी में झूमे शिव भक्त

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभात फेरी के आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न देते विधायक रामकरण काला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के तत्वावधान में ऐतिहासिक प्राचीन श्री शिव मंदिर द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भोले बाबा की बरात के रूप में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में वीरवार को प्रभातफेरी विपुल पोपली, ऋषि पोपली द्वारा मेन बाजार में जगाधरी वाला कुआं के समीप आयोजित करवाई गई। अजय जोहर सहित परिवार के तमाम सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी विद्वान पंडित सुनील शर्मा द्वारा आयोजक परिवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाने के बाद प्रभातफेरी का शुभारंभ अजय मोंगा ने महामंत्र ओम नमः शिवाय की मधुर धुन एवं अंकुश गोयल ने गणपति वंदना गाकर किया। भगवान आशुतोष व मां गौरा की महिमा का गुणगान करते हुए राम कुमार, शिवानी, आरती, शिवम भोंसले, मयंक तुली, नीलम डंग, मीरा अरोड़ा, कशिश अरोड़ा, विनोद मदान, राजेंद्र तनेजा, शिवम नारंग, गुलशन मयूर एवं मृत्युंजय शास्त्री ने एक के बाद एक अत्यंत मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।
श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से प्रधान जगमोहन मनचंदा, विधायक रामकरण, नपा प्रधान गुलशन कवातरा, संजीव भसीन एवं शंकर वर्मा ने प्रभातफेरी के आयोजक पोपली परिवार को स्मृति चिह्न के रूप में श्रीमद्भगवद्गीता एवं भगवान भोलेनाथ के साक्षात स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग का आकर्षक विग्रह भेंट किया। मंच संचालन का कार्य अजय मोंगा ने निभाया। उन्होंने बताया कि कल शनिवार की प्रभातफेरी दीपक विहार के पीछे लक्की कॉलोनी में सुरेश चंद्र ढींगरा के निवास पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद विजय कलसी, प्रभजीत सिंह तनेजा, सुमित चड्डा, विजय तुली, नागेश शर्मा, विद्यासागर पोपली, वेद प्रकाश गगनेजा, रवनीश कटारिया, दीवान चंद पाहुजा, शशि कपूर, सतीश मित्तल, विनय अरोड़ा, सुनील कुकरेजा, कपिल जुनेजा, सन्नी बुद्धिराजा, दीपक चावला, विजय धवन एवं रॉकी मुल्तानी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें