फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कराटे में दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नौवीं ओपन वोडो राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता पानीपत के मॉडल टाउन की मुल्तान धर्मशाला में हुई। इसमें शहर की देव कराटे एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के चार खिलाड़ियों ने चार पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कोच कुसुम देव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पानीपत की मेयर कोमल सैनी, वोडो कराटे प्रेसिडेंट सिंहान बलविंद्र सिंह, सचिव जेबी थापा, निदेशक मुकेश सिरोहा अतिथि रहे। कोच ने बताया कि देव कराटे एकेडमी से पुलकित, विद्युत पुंडीर, रिद्धित वशिष्ठ व आरव ने इसमें भाग लिया था। इसमें पुलकित और रिद्धित वशिष्ठ ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। वहीं, विद्युत पुंडीर व आरव ने कांस्य पदक जीतकर नाम चमकाया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी काफी समय से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों का घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर थर्ड डान ब्लैक बेल्ट कराटे कोच सुमन बाला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें