फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम सप्लाई करने का आरोपी एक साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक साल पहले 100 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों को अफीम सप्लाई करने वाला सप्लायर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अफीम सप्लायर शमशेर सिंह उर्फ शेरा वासी बुटान खेड़ी (करनाल) को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम उमरी के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि करनैल सिंह वासी चंद्राव व अजय वासी गुढ़ा (करनाल) अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी अफीम बेचने के लिए अपनी बाइक पर इंद्री से कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। पुलिस ने उमरी-इंद्री रोड पर नाकाबंदी करके करनैल सिंह व अजय को बाइक सहित 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यह अफीम उसे शेमशेर उर्फ शेरा ने सप्लाई की है। तभी से पुलिस आरोपी शमशेर की तलाश में थी तथा गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। वीरवार को सीआईए-2 ने आरोपियों को अफीम सप्लाई करने के आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें