फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा: कंबोज

Sun, 31 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
रैली स्थल का निरीक्षण करते मंत्री कंबोज व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह के 31 जुलाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम को हरियाणा के इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस राज्यस्तरीय शहीदी दिवस पर हर बिरादरी और वर्ग से हजारों लोग पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि तथा हिमाचल के राज्यपाल आचार्या डॉ. देवव्रत मुख्य वक्ता के रुप में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज शनिवार को अनाजमंडी के प्रांगण में 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा के लेने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शहीद ऊधम सिंह चौक और अनाज मंडी में समारोह पर चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जलियांवाला बाग में सैकड़ों बेकसूर लोगों को गोलियों से भून दिया गया, इन लोगों के खून का बदला के लेने के लिए शहीद ऊधम सिंह सात समुंदर पार करके इंग्लैंड में पहुंचा और जरनल डायर को गोली से मारकर हिंदुस्तान के जलियांवाला बाग में मारे गए लोगों का बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकियां

- दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कई  कमेटियों का किया गठन।
- देर सायं 31 जुलाई को ही  दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर कैंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन।
- सरकार का एक लक्ष्य  है कि इन वीर शहीदों को याद कर कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
- युवा पीढ़ी  शहीदों के बलिदान से प्रेरित हो सके।
- थानेसर विधायक सुधा समारोह में प्रदेश भर से पहुंचने वाले लोग एक नया इतिहास  बनाएंगे।
- शहर के चारों तरफ संस्थाओं की तरफ से स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।
- शहीद ऊधम सिंह की रिवाल्वर, पुस्तक व हैट को भारत मंगवाने की मांग को रखेंगे सीएम के समक्ष।
- राज्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणी शहीद ऊधम सिंह के नाम पर प्रदेश में विश्वविद्यालय होना चाहिए।
- करनाल में शहीद ऊधम सिंह के नाम से चौंक बनाया जाए।
- ऊधम सिंह के साथ-साथ सभी शहीदों के नाम पर चौक, प्रतिमा और मार्ग होने चाहिए।
- अस्पतालों में भी सत्कार भोजनालय खोलने की योजना।
- स्वर्ण जयंती वर्ष पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कुरुक्षेत्र की तर्ज पर 1 नवंबर को सत्कार भोजनालय खोले।  जाएंगे।
- राजकीय अस्पतालों में भी सत्कार भोजनालय खोलने की योजना हैं।  
- कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रुप में मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें