फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीदों के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा शाहाबाद, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Fri, 14 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। तिरंगा यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चेयरमैन सुभाष कलसाना। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। भाजपा की ओर से वीरवार को शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों और दुकानदारों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा की शुरुआत मारकंडा नेशनल कॉलेज से राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना के नेतृत्व में हुई। यात्रा में जिला संयोजक साहिल सुधा और 48 कोस के चेयरमैन रविंदर सांगवान ठोल शामिल हुए। सुभाष कलसाना ने कहा कि तिरंगा देश का गौरव, स्वाभिमान और उन वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा लाडवा रोड से होते हुए रामप्रसाद स्कूल चौक, स्टेशन माजरी, हनुमान मंदिर रोड, शिवद्वार, शिव मंदिर चौक, प्रताप मंडी चौक और बराड़ा रोड से होते हुए शहीद ऊधम सिंह स्मारक पहुंची। यहां शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

लैंडमार्क चौक पर पार्षद ईशा सचदेवा, लाडवा रोड पर अंग्रेज सिंह व पूर्व नपा प्रधान बलदेव राज चावला, स्टेशन माजरी में पार्षद अमृत लाल, रेलवे रोड पर राजेश बावेजा, शिवद्वार पर भारत साहनी और शिव मंदिर चौक पर अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा सहित अनेक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें