फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह छाया कोहरा, दिन में खिली धूप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धूप ​खिली तो पवित्र ब्रह्मसरोवर के जल से बाहर निकलकर मस्ती करने लगी बतखें।  इस मनम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार जारी है, जिसके चलते सोमवार को अल सुबह से ही लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा लेकिन करीब नौ बजे धूप खिलने लगी तो कोहरा हटा। इससे राहगीरों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वहीं कोहरे के चलते दृश्यता 20 से 25 मीटर तक रही तो ठंड का भी पूरा एहसास हुआ। दिन में खिली धूप के चलते ठंड का असर कम हुआ। धूप खिलने के बाद पवित्र ब्रह्मसरोवर सहित सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ी तो वहीं देर शाम फिर कोहरा छाने लगा। ब्रह्मसरोवर के जल से पक्षी भी बाहर निकले तो दिनभर घाटों के आसपास धूप सेंकते दिखाई दिए। पक्षियों को देख यहां पहुंचे लोग भी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया मौसम में परिवर्तन जारी है। आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा। सुबह व रात के समय घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना बनी हुई है साथ ही न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें