फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड : कबाड़ी की हत्या करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले मामूली कहासुनी में कबाड़ी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गोपाल उर्फ गोलू निवासी क्योड़क जिला कैथल समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र व कैथल में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना केयूके में आठ अक्तूबर 2023 को दर्ज शिकायत में रोहित कुमार निवासी सालसी टीगरमारी जिला किशनगंज बिहार हाल किराएदार किशनगढ़ ने बताया था कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार 26 कबाड़ी का काम करता था। दीपक करीब 20 दिन पहले ब्रह्मसरोवर पर आकर रहने लगा था। वह यहां शराब व सूखा नशा करने लगा था। सात अक्तूबर की रात को एक महिला समेत कुछ अन्य लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 14 अक्तूबर 2023 आरोपी पप्पू को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि दीपक व आरोपी पप्पू नशेड़ी किस्म के लोग थे। उस दिन नशे को लेकर दोनों की आपस में मामूली कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी ने सड़क पर साइड में पड़ा सीमेंट से बना ब्लॉक उठाकर दीपक को मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अब आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें