एसएफआई ने सोमवार को केयू कुलपति को बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले की तिथि को बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के सचिव पवन दुआ ने कहा कि सगंठन के प्रयासों से सीटों में वृद्धि की थी।
लेकिन यूनिवर्सिटी की अनदेखी के चलते केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना में सीट वृद्धि का नोटिस नहीं पहुंचा। जिस कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए।
उन्होंने ने बताया कि दाखिले लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त तक करने की ज्ञापन में मांग की गई है। एसएफआई ने हास्टल मैस चालू करने के लिए केयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मौके पर नरवाना कॉलेज के एसएफआई के अध्यक्ष विक्रम अनंजान, विकास, सुरेंद्र, ज्योति, कार्तिक, अनीता, टिंकू, भालसिंह, मंजू मौजूद रहे।