फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात ट्रैक्टर ट्राली, तीन जेसीबी, एक लोडर व 480 कर्मचारी फील्ड में उतारे

Sun, 31 Aug 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। तीन जेसीबी, एक लोडर, सात ट्रैक्टर ट्राली के अलावा लगभग 480 के करीब सफाई कर्मचारी और एक रोड स्वीपिंग मशीन शहर को स्वच्छ बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं इनके कार्य को जाचने के लिए अधिकारियों के टीम भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
विज्ञापन


शहर के सभी मेन रोड पीपली से लेकर थर्ड गेट, 100 फुटा रोड, झांसा रोड, मलिक मेडिकल हॉल वाली सड़क व रेलवे रोड के अलावा अन्य सभी जगह पर सफाई मित्र अपने सफाई उपकरणों के साथ सफाई के कार्य में लगे हुए हैं।
एसडीएम अमन कुमार का कहना है कि सफाई का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है इसीलिए आम लोगों को भी इसमें जन भागीदारी करते हुए अपने एरिया को स्वच्छ रखना चाहिए।
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि मलकीत ढांडा ने कहा कि कई सामाजिक संस्थाएं और सेक्टरों की वेलफेयर एसोसिएशन के अलावा अन्य भी कई सामाजिक संगठन सफाई के कार्य में लगातार नगर परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफाई कार्य को कर रहे हैं, जिससे हमारा शहर काफी साफ स्वच्छ सुंदर दिखाई देने लग गया है और आने वाले समय में परिणाम और भी बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें