फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब ठेकेदार व सेल्समैन को पीटने के सात आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने शराब ठेकेदार और सेल्समैन की पिटाईकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पिहोवा में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल जिले के संगरोली निवासी उपेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि उसका गुमथला गढ़ू में शराब का ठेका है।
उसने बताया कि चार मार्च को ठेके के पास कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। जब उसने उन्हें होली के पर्व के चलते वहां शराब पीने से मना किया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ठेके के अंदर घुस गए और उसके सेल्समैन के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने ठेके की जाली और सरिये भी तोड़ दिए, जिससे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज, अरुण कुमार, दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, सन्नी कुमार, रणदीप सिंह और बालू उर्फ हरदीप कुमार निवासी गुमथला गढ़ु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें