फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेशन जज दिनेश मित्तल ने बंदियों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल व प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान सेशन जज ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी राजा अजीत सिंह लाडवा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से कारागार में बंदियों को सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। इस निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर शर्मा सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने कारागार प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें