फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की सेवा ही पितरों का सम्मान : जगन्नाथ पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर पितृ पक्ष श्राद्ध के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की ओर से पूजन एवं अनुष्ठान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को पितृ पक्ष के 12वें दिन महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संतों ने द्वादशी श्राद्ध पूजन श्रद्धालुओं से संपन्न कराया। पूजन में मिठाई फल का दान कर पितरों को भोजन अर्पित किया और तर्पण करना किया गया। तर्पण के लिए जल में तिल, जौं, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल और फूल मिलाकर अर्पित किए गए। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि खोए का पिंडा बनाकर पितरों को दान करना गयाजी में पिंडदान समान है। उन्होंने बताया कि पितृ दोष से मुक्ति के लिए श्राद्ध को महत्वपूर्ण माना जाता है। पितृ पक्ष में विद्वान ब्राह्मणों की ओर से विधिवत पितरों का आह्वान किया जाता है और उसके बाद ही पूजन, तर्पण व दान इत्यादि किया जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी रामनाथ पुरी, आकाश गिरी, साक्षी गिरी, बिल्लू पुजारी, राम कुमार, देवराज, मुकंद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें