फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवा मंडल ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से समारोह आयोजित कर सुविधाओं के अभाव के बावजूद सराहनीय प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन एमके मौदगिल एवं प्रधान मनोहर लाल खुंगर ने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो वे भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

शिव शक्ति सेवा मंडल प्रधान मनोहर लाल खुंगर ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में घरौंडा से आए अमृत लाल चोपड़ा ने गरीब स्कूली बच्चों और असहाय लोगों को जर्सी और कंबल बांटे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोमल गर्ग सहित ऑॅस्ट्रेलिया से सहयोग करने वाले शिवाय अरोड़ा एवं ओंकार अरोड़ा की दादी वीना खुंगर रही। मनोहर लाल ने बताया कि कावड़ शिविर के अवसर पर लगने वाले चिकित्सा शिविर में सहयोग करने वाले डाॅक्टरों सहित उनके स्टाफ को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें