फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नृत्य नाटिका से दर्शाया द्रोपदी चीर हरण का मार्मिक चित्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अभिमन्युपुर स्थित अदिति वन सूर्यकुंड तीर्थ पर नटराज संगीत एवं नृत्य विद्यालय की ओर से कत्थक नृत्य नाटिका द्रौपदी का आयोजन किया गया। कलाकारों ने कत्थक के माध्यम से द्रोपदी चीर हरण का मार्मिक चित्रण कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

देव सक्सेना के निर्देशन में हुई इस नाटिका में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित करवाई गई। नृत्य नाटिका में द्रौपदी स्वयंवर दिखाया गया और फिर भगवान श्री कृष्ण को द्रौपदी को आशीष देते हुए दर्शाया गया। कलाकारों ने कत्थक के माध्यम से श्री कृष्ण जी की लीलाएं प्रदर्शित कीं। दुशासन वध के साथ नृत्य नाटिका संपन्न हुई। द्रौपदी ने दुशासन की छाती से निकले लहू से अपना प्रतिशोध पूरा किया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया।
देव सक्सेना ने कृष्ण के रूप में बेहतरीन अभिनय किया। नयनिका ने द्रौपदी, प्रशांत कुमार ने युधिष्ठिर, वंश गोयल ने दुशासन, हरप्रीत ने दुर्योधन, मनीष ने अर्जुन, सुभाष ने भीम, अथर्व और विनय ने पांडव की भूमिका निभाई। मायरा, रिद्धिमा, सैशा, वेदवती और प्रेरणा ने शानदार कत्थक किया। इस आयोजन के लिए बाबा विप्रदास ने हरियाणा कला परिषद और विशेष तौर पर नागेंद्र शर्मा का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान, सचिव डॉ. मोहन लाल, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें