फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली के बार बार गुल होने व कम वोल्टेज के कारण सेक्टर आठ हाउसिंग बोर्ड निवासी परेशान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली कटों से परेशान सेक्टर आठ हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स वासी लोग रोष जताते हुए । विज्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के मौसम के चरम पर पहुंचने से लोग वैसे ही बेहाल हैं तो बिजली की अनियमित सप्लाई ने आमजन का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स निवासियों की शिकायत है कि बिजली के बार-बार कट लगने तथा बिजली की कभी कम तो कभी अधिक वोल्टेज के कारण उनकी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तो बिजली की अनियमित सप्लाई से सेक्टर आठ हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स निवासियों के घरों में फ्रिज, एसी, पंखे, कूलर तथा पानी की मोटर तक जल गए थे। जनकल्याण हाउसिंग बोर्ड अपार्टमेंट ओनर्स सोसायटी सेक्टर आठ प्रधान अशोक गर्ग एवं समाजसेवी सतबीर सिंह ने बताया कि फ्लैट्स के निकट लगे ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण रात के समय लोगों को अधिक परेशानी होती है। प्रधान अशोक गर्ग ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के बिजली अधिकारी से शिकायत की है और उन्होंने बिजली की सप्लाई व ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें