फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-दो रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने सुविधाएं बढ़ाने पर की चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते रैजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-दो रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल खुबडु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सेक्टर में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, सीवरेज की समय पर सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस व प्रशासन से समन्वय बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर की मार्केट में ब्लाॅक लगवाने के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई से संबंधित समस्याओं को नगर परिषद के समक्ष शीघ्र उठाया जाएगा। सेक्टर में सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए निवासियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं की सूची बनाकर संबंधित विभागों को लिखित में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें