फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के सम्मान में दी जाने वाली पेंशन काटना गलत : दविंदर

Sun, 08 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के राज्य उपप्रधान बीसी सैल दविंदर ठसकाली ने कहा कि सरकार परिवार पहचान पत्र को आधार बनाकर बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यागों की पेंशन काट रही है। यह सरासर गलत है। वहीं अनावश्यक व तरह-तरह की शर्तें लगाकर बीपीएल कार्ड भी काटे जा रहे हैं जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों की पेंशन की शुरुआत उनको सम्मान देने के लिए की थी। ये सभी बुजुर्गों को दी जाने वाली सहूलियत हैं। इसको ही काट कर सरकार बुजुर्गों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने में लगी है। उन्होंने काटी गई पेंशन को तुरंत बहाल करने की मांग की है और कहा कि यह बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यागों का हक है। उन्होंने कहा कि पेंशन व कार्ड कटने पर लोगों में रोष है। इसका खामियाजा सरकार को चुनावों में चुकाना पड़ेगा। इस मौके पर इनेलो नेता जसविंद्र सिंह ठोल आदि ने भी बुजुर्गों की पेंशन कटने पर चिंता जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें