फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीबीआई अधिकारी बन 41 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले सीबीआई अधिकारी बनकर 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस सुखदेव सिंह निवासी मोज्दीनपुर जिला रूपनगर पंजाब समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपियों ने परिवार को डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में सात मार्च को दर्ज शिकायत में अमरीक सिंह निवासी असमानपुर ने बताया था कि उसकी पुत्रवधू ने मार्च 2023 में अपने पैतृक गांव की जमीन बेच थी। कुछ समय बाद उसकी पुत्रवधू ने उस रकम से पिहोवा में जमीन खरीदी थी तथा बकाया रकम अपने खाता में जमा कराई थी। 17 जून उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ अंबाला गए हुए थे। उसी समय उसके घर पर तीन-चार लोग घुस आए, जिन्होंने खुद को सीबीआई के अधिकारी बताया था।

उन्होंने पंजाब में उसकी पुत्रवधू की ओर से जमीन को गलत तरीके से बेचकर सरकार के साथ धोखाधड़ी करने पर जेल भेजने का डर दिखाया। धमकी दी कि अगर उनको जेल जाने से बचना है तो पैसे सरकारी खाते में जमा कराने पड़ेगे। आरोपी डरा-धमाकर उसे अपने साथ उसके बेटे और पुत्रवधू के पास अंबाला ले गए थे। उस दिन आरोपी उनसे 10 लाख रुपये नकद और 21 लाख आरटीजीएस करा कर चले गए थे। उसके बाद आरोपियों ने 19 जून को दोबारा से 10 लाख आरटीजीएस कराए थे। बाद में उनको समाचार के जरिए पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 22 अगस्त को आरोपी हिम्मत सिंह निवासी नदयाली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी सुखदेव सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें