कुरुक्षेत्र। पुलिस ने पांच दिन पहले साढ़े सात किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर नशीला पदार्थ की आपूर्ति करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिमलेश हाल निवासी टिकरी दिल्ली के रूप में रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 24 को उनकी टीम ने दबखेड़ी गांव से गुप्त सूचना मिलने के बाद जसबीर कौर काबू किया था। तलाशी लेने पर उससे साढ़े सात किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ था। इस पर आरोपी महिला के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आरोपी महिला की निशानदेही पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जगजीत सिंह उर्फ बाबू उर्फ काका निवासी दबखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है जबकि जगजीत सिंह को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।