कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 39.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया काबू किया है। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में कनीपला निवासी महिला ने बताया था कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता थी। आराेपी ने खुद को अमेरिका का मूल निवासी बताया था।
आरोपी ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपये में इकरारनामा किया था। आरोपी की बातों में आकर उसने बेटे का पासपोर्ट और 29 मार्च को करीब 5.50 लाख रुपये अमरजीत सिंह को दिए थे। कुछ समय बाद उसने शमशेर सिंह के बताए खाते में करीब 33.66 लाख रुपये जमा कराए थे। आरोपी ने करीब 39.16 लाख रुपये लेकर वीजा लगवाया न ही उसके बेटे को अमेरिका भेजा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई में शमशेर सिंह को काबू किया। जिसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद