फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी सुभाष उर्फ काला वासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत छह मई को थाना कृष्णा गेट टीम झांसा सड़क पर मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांधी नगर थानेसर वासी महिला को उसके घर के सामने से गांजापत्ती बेचने के आरोप में काबू किया था। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 242 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। महिला आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया था।गत चार जून को मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी सुभाष उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन



गाड़ी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने गाड़ी चोरी करने के आरोपी मंजीत उर्फ चांद वासी छोटी सुदकैन जिला जींद व सोमबीर उर्फ काला वासी कोथकलां जिला हांसी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 23 मार्च को पुलिस को दी अपनी शिकायत में वरदान बंसल वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी रेलवे सड़क पर सीमेंट, सरिया की दुकान है। उसकी दुकान के पीछे बाड़े में उसकी बोलेरो गाड़ी खड़ी रहती है। गत 22 मार्च को उसने अपनी बोलेरो गाड़ी बाड़े में खड़ी की थी। गत 23 मार्च को जब उसने देखा तो उसकी गाड़ी वहां नहीं मिली, जिसे कोई नाम-पता नामालूम व्यक्ति उसकी गाड़ी और करीब 35 सीमेंट के कट्टे चोरी करके ले गया है, जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई। गत चार जून को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने गाड़ी चोरी करने के उक्त आरोपी मंजीत व सोमबीर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद


नशीला पदार्थ रखने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी राजू वासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5.25 ग्राम स्मैक,चिट्टा बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत चार जून को थाना कृष्णा गेट टीम भद्रकाली माता मंदिर के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि राजू वासी गांधी नगर कुरुक्षेत्र स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


छीनाझपटी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट की टीम ने डिलीवरी बॉय से छीनाझपटी करके रुपये छीनने के आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गांधी नगर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांधी नगर वासी दो नाबालिग आरोपियों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में विशाल शुक्ला वासी मिर्जापुर कॉलोनी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। गत तीन जून को सुबह करीब 2-40 पर डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। जब वह गोल बैंक चौक से अमीन सड़क के लिए मुड़ा तो उसी समय तीन मोटरसाइकिलों पर 8/9 लड़के आए और उसकी स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। आरोपियों ने उसके साथ छीनाझपटी करके उसकी जेब से करीब 4500 रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। चार जून को पुलिस टीम ने डिलीवरी बॉय से छीनाझपटी करके रुपये छीनने के आरोपी साहिल वासी गांधी नगर थानेसर गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांधी नगर वासी दो नाबालिग आरोपियों को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। संवाद


मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

पिहोवा। थाना शहर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी नवजोत सिंह उर्फ टिम्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में विजय गोयल निवासी लाडवा ने बताया कि वह गुरुनानक देव चैरिटेबल अस्पताल गुरुद्वारा बाउली साहिब पिहोवा में नौकरी करता है। गत 10 मई को समय करीब 12 बजे दोपहर को उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल में खड़ी की थी। शाम करीब छह बजे जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। गत चार जून को पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी नवजोत सिंह उर्फ टिम्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें