फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले नोट बदलने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ मित्तू निवासी धक्का बस्ती हिसार के रूप में हुई है। वह इन दिनों ढांड रह रहा था। पुलिस एक आरोपी धर्म सिंह उर्फ लड्डू उर्फ भोला वासी बुधमर (पटियाला) को 16 फरवरी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने कबूल किया इस वारदात में उसके साथ छह साथी भी शामिल थे।
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि 30 जुलाई को गुरदीप सिंह वासी छपरा थाना नग्गल (अंबाला) ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान धर्म सिंह के साथ हो गई थी। धर्म सिंह ने उसे बताया कि उसके पास 100-100 रुपये के नोट हैं। उनके बदले वह 500 या 2000 रुपये के नोट लेना चाहता है। वह एवज में वह एक लाख रुपये पर दस हजार अधिक देगा। उसकी बात पर विश्वास करके वह 28 जुलाई को अपने मौसेरे भाई हरदीप सिंह वासी छपरा के साथ दो लाख रुपये लेकर धर्म सिंह के बुलाए स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां आरोपी ने पैसे बदल लिए और उसके बदले में जो पैसे उसे देने थे उन्हें एक हैंड बैग में डाल दिया और उससे लिए हुए दो लाख रुपये भी हैंड बैग में डाल दिए और उसे हिसार रोड बाईपास पर खड़ी गाड़ी तक छोड़ने के लिए कहा। वह उसे बाइक पर बाईपास की तरफ गाड़ी तक ले गया। वहां कार से दो लोग उतरे, जिनमें एक ने पुलिस की वर्दी पहनी थी।
विज्ञापन

उन दोनों ने धर्म सिंह को पकड़ कर पैसों सहित कार में बैठा लिया और फरार हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह को 16 फरवरी को पिहोवा से गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने कबूल किया इस वारदात में उसके अन्य छह साथी शामिल थे। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है ताकि अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें