लाडवा। उपमंडल अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हरियाणा के वीरों का अहम योगदान रहा है। इन वीरों ने हंसते हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन्हीं अमर बलिदानों के कारण देश आजाद हुआ और भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र राष्ट्र बना। एसडीएम रविवार को अनाजमंडी के प्रागंण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इससे पहले एसडीएम पंकज सेतिया, नगरपालिका की अध्यक्षा साक्षी खुराना, तहसीलदार नमन धानिया ने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्घाजंलि अर्पित की। इसके उपरांत एसडीएम पंकज सेतिया ने अनाजमंडी लाडवा के परिसर में ध्वजा रोहण किया और परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्कूलों सुगनी देवी स्कूल, संजय गांधी स्कूल, दून स्कूल, सहारा आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और उपमंडल प्रशासन की तरफ से विभिन्न विभागों ने सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती हुई शानदार झांकिया भी प्रस्तुत की।उपमंडल गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम में मास पीटी शो की भी शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों और लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी रणधीर सिंह, बीडीपीओ साहब सिंह,बीडीपीओ रूबल दीन दयाल, नायब तहसीलदार बलकार सिंह व श्रवण कुमार, मार्किट कमेटी सचिव संत लाल, एसएचओ लाडवा कुलदीप, जिला उपाध्यक्ष ओमवीर बुढा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता अन्य मौजूद रहे।