फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसडीएम ने मंडी एसो. के सदस्यों की जानी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। अनाज मंडी एसो. की बैठक एसडीएम कपिल कुमार की अध्यक्षता में मंडी प्रधान नवीन गर्ग के कार्यालय में हुई। इसमें सीजन के दौरान व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को दूर करने पर चर्चा हुई। एसडीएम ने कहा कि गेहूं की खरीद में प्रशासन, व्यापारी, किसान, मजदूर सभी की अपनी-अपनी भूमिका है। सभी वर्गों को आपस में तालमेल बनाकर सीजन को सुचारू रूप से चलना होगा।
विज्ञापन

मंडी के आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए खरीद से लेकर बारदाने की व्यवस्था और उठान के लिए तैयारी की गई है।
उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से अनाज मंडी व नई मंडी में पानी की व्यवस्था, सफाई, लाइट आदि के प्रबंधों का जायजा भी लिया। मंडी प्रधान नवीन गर्ग ने कहा कि खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए खरीद एजेंसियों द्वारा आढ़तियों को भराई के लिए पहले से ही बारदाना वितरित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें