पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने सोमवार को सरस्वती तीर्थ का दौरा किया तथा वहां पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरानउन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता के संबंध में कुछ निर्देश भी दिए।
एसडीएम ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाते हैं। किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं।
कपिल कुमार ने सोमवार को पूरे सरस्वती तीर्थ का दौरा करके वहां चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा पाई गई कमियों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रांची तीर्थ से सरस्वती घाट तक का दौरा करके सभी तैयारियों का निरीक्षण किया।