फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 से शुरू होंगे स्कूल गेम्स, इस बार तीन नए खेल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने ब्लॉक और जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेंगी। इस बार सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाड़ी 33 खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार, सभी जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त और जिला खेल अधिकारी की निगरानी में प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद 7 अगस्त तक परिणाम मुख्यालय भेजने होंगे। इस बार वुशू, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश को पहली बार स्कूल गेम्स में शामिल किया गया है। इनके जुड़ने से खेलों की संख्या 30 से बढ़कर 33 हो गई है। प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी।

दस्तावेज की जांच और कार्रवाई
खिलाड़ियों की उम्र और दस्तावेज की सख्ती से जांच होगी। बिना पूरे दस्तावेज कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकेगा। आयु सत्यापन परीक्षण (एवीटी) भी अनिवार्य रहेगा। फर्जी दस्तावेज या दो स्कूलों से नामांकन पर खिलाड़ी और संबंधित स्कूल पर कार्रवाई होगी। सभी मुकाबले भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के नियमों के अनुसार नॉकआउट आधार पर होंगे। जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें