फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डाॅ. जेएस यादव की जयंती पर विद्यार्थियों को वितरित की स्काॅलरशिप

Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दाैरान छात्राओं को सम्मानित करते मुख्याति​थि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज के भौतिकवादी युग में युवावर्ग को डाॅ. यादव का जीवन परिचय नई दिशा दिखाएगा। डॉ. यादव अपने कर्मों से सदा ही युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। यह कहना है हाइयर एजुकेशन काउंसिल, हरियाणा के वाइस चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र कुमार गक्खड़ का। वे शिक्षाविद एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. जेएस यादव की जयंती पर यादव धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा एवं विभूति सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान जेएस यादव मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रेरणा स्कॉलरशिप दी गई। साथ ही अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर विभिन्न विभूतियों को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डाॅ. गक्खड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व भारतीय थल सेना के मेजर जनरल अरविंद यादव विशिष्ट अतिथि रहे और अध्यक्षता कुरुक्षेत्र कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता डाॅ. लालचंद गुप्त मंगल ने की।
प्रो. गक्खड़ ने कहा कि शिक्षा वह प्रकाश है जो जीवन से हर तरह के अंधेरे को दूर करता है। स्व. डाॅ. जेएस यादव ने जीवनभर शिक्षा का प्रचार और प्रसार किया और बच्चों के साथ युवाओं का भी मार्गदर्शन किया। नीरपुर जैसे छोटे से गांव से निकलकर विश्वभर में विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डाॅ. जेएस यादव के जीवन से बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

यादव समाज सभा कुरुक्षेत्र व जेएस यादव मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान डॉ. अतुल यादव ने कहा कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। गुरुजनों का आदर, माता-पिता का कहना मानना और थोड़ी सी मेहनत करने से स्वर्णिम भविष्य के रास्ते खुलते हैं।
बॉक्स
इन्हें किया गया सम्मानित
ओम गोपाल शर्मा, मंगलराम अत्रि, डाॅ. नीरा राघव रसायन विज्ञान विभाग, डाॅ. अमीशा सिंह युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग, अंग्रेज सिंह पंजाबी साहित्य, डाॅ. रणबीर सिंह यादव सेवानिवृत्त प्राचार्य, मनमोहन यादव, डाॅ. दिनेश यादव को शिक्षा और अवनि गुप्ता, रामदिया यादव व राजबाला यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग व फोरेंसिक साइंस विभाग के एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के कुमारी अंतिम, हिमानी, कीर्ति, आंचल शर्मा, अल्का वर्ना, प्रिया, हिमांशी जैन, दीक्षा, रीतिका, विधी सहरावत, पल्लवी व योगिता सम्मानित की गई।
जेएस यादव यंग साइंटिस्ट अवार्ड से कुमारी मनप्रीत कौर रसायन शास्त्र, कुमारी अंशु प्राणी विज्ञान विभाग और श्शिवम गंगवार यूआईटी को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वाधिक शोध पत्र प्रकाशित श्रेणी में कुमारी दिव्या सैनी भूगोल विभाग, कुमारी प्रेरणा प्राणी विज्ञान विभाग और कुमारी रितिका गैरा यूआईटी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दाैरान छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें