कुरुक्षेत्र। श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से शनिवार रात्रि हनुमान चौकी का मंचन किया गया। इसके साथ श्री राम की हनुमान से प्रथम भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव बाली युद्ध और बाली वध आदि प्रसंगों के मनोहारी दृश्यों को देख दर्शक गदगद हो उठे। रामलीला दृश्यों के अंतराल में राम-लक्ष्मण की ओर से छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई। दर्शकों ने जय श्री राम का पवित्र उद्घोष किया।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के प्रदेश महासचिव एवं विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता, श्री कृष्ण श्रद्धा सहयोग समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता और आदित्य अग्रवाल आदि अतिथियों ने हनुमान वेशधारी कलाकार को तिलक लगाकर आरती की। क्लब के डायरेक्टर सुनील भटनागर ने सभी सदस्यों सहित अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया।
एडवोकेट अंकित गुप्ता ने श्री राम को याद करते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। मंच पर सुनील भटनागर ने राम, दर्शन भटनागर ने लक्ष्मण, पवन सगवाल ने सुग्रीव, राजेंद्र वर्मा ने बाली, मयंक ढींगरा ने हनुमान, संयम ने अंगद, राकेश ने तारा, राजू रंगा ने जामवंत, मिंटू ने नल, व्योम ने नील, धैविक, देवांशु और पोला ने सुग्रीव के दरबारियों का अभिनय किया।