फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सौरव शर्मा के उप प्रधान बनने पर पैतृक गांव में किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। सौरव शर्मा के जिला बार काउंसिल कुरुक्षेत्र का उप प्रधान बनने पर उनके पैतृक गांव जालखेड़ी में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांववासियों और समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव के शिव मंदिर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह गांव के नागरिकों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सौरव शर्मा को शुभकामनाएं दीं। शिव मंदिर में पूजा की गई, जिसमें सौरव शर्मा ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। सौरव शर्मा ने कहा कि वे सदैव न्याय व अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। इस उपलब्धि को गांव वालों और अपने शुभचिंतकों की प्रेरणा का परिणाम बताया और कहा कि वे गरीब आदमी को न्याय दिलाने के लिए सदैव कार्य करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी के प्रधान बबलू शर्मा, उपप्रधान डॉ. कुलविंदर शर्मा, युवा कांग्रेस हल्का लाडवा के पूर्व अध्यक्ष रोहित शर्मा जालखेड़ी, राजीव नंबरदार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें